फतेहपुर, जनवरी 13 -- बहुआ। कोर्रा गांव के राजा कनक रॉय की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्षो की भांति लोहड़ी पर्व में विशाल दंगल आयोजित हुआ। दंगल के प्रख्यात पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण उमड़े। अयोध्या के बाबा लाठी के दांवपेंच देख तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूंज उठा। क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव के मजरा डाडियार के विशाल दंगल में देश विदेश के पहलवान पहुंचे। जहां इनामी कुश्ती की शुरुआत पहलवान श्रीराम और रामभवन के बीच पांच हजार, रामसेवक सिंह और देव कुमार के बीच 11 हजार की कुश्ती में पहलवानों ने अपने दांवपेंच दिखाए। नेपाल काठमांडू के लकी पहलवान और राजस्थान के बिल्ला के बीच दस हजार की दमदार कुश्ती देख दर्शको ने विजेता का खड़े होकर उत्साहवर्धन किया। इस विशाल दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती प्रख्यात पहलवान बाबा लाठी की रही। अयोध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.