लोहरदगा, अप्रैल 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र में 28 से 30 अप्रैल से होनेवाले अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए लोहरदगा के रेसलर पवन उरांव का चयन झारखंड कुश्ती टीम में हुआ है। जबकि अजीत भगत को झारखंड कुश्ती टीम का कोच बनाया गया है। लोहरदगा जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव सत्यनारायण महली ने कहा कि छोटे से जिले से रेसलर झारखंड टीम में खेलते हैं। हमारे लिए गर्व करने की बात है।इन दोनों के चयन पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, सांसद सुखदेव भगत विधायक डा रामेश्वर उरांव, लोहरदगा नगर अध्यक्ष अनिल उरांव, लोहरदगा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष महादेव उरांव, विमलकांत सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, ओम सिंह, सुखेर भगत, निसार अहमद, जगदीप भगत, डा गणेश प्रसाद, विनोद सिंह खेरवार, अजात शत्रु, पशुपति पारस, रोशन मु...