रामगढ़, जून 3 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। झारखंड की पहली महिला पहलवान, जिन्होंने वर्ष 2021 में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप सुश्री चंचला कुमारी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। चंचला कुमारी ने बुधवार को गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन परिसर पीवीयूएनएल का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान पहलवान चंचला कुमारी ने जीईएम प्रतिभागियों के साथ आत्मीय संवाद किया तथा बच्चों द्वारा पूछे गए उत्साहपूर्ण और जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों के उत्तर बड़े धैर्य एवं सहजता से दिए। उन्होंने अपने संघर्ष, परिश्रम और सफलता की प्रेरणादायक यात्रा साझा करते हुए छात्राओं को समर्पण एवं एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

चंचला कुमारी का उपलब्धियों पर संवाद उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में विशेष प्रतिभा और अपार संभावनाएं होती हैं। आवश्यकता केवल अपनी क्षमताओं को पहच...