रांची, जनवरी 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग की ओर से शुक्रवार को सेमेस्टर-3 के छात्र अभिषेक कुमार को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अभिषेक ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता 2025-26 में कांस्य पदक प्राप्त कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ विनय भरत ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि खेल समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध कथन की याद दिलाई कि जीवन में ऊंचे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सिर्फ ग्रंथों का अध्ययन ही आवश्यक नहीं है, अगर कोई व्यक्ति खेल को भी पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ अपनाता है, तो वह भी श्रेष्ठता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.