फतेहपुर, अप्रैल 22 -- फतेहपुर। ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में गत वर्ष जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद होने वाले लोगों के साथ ही पार्टी के दो दिवंगत प्रदेश अध्यक्षों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं सर्व फॉर ह्यूमेनिटी के तहत पांच महादानियों ने शहीदों की याद में जरुरतमंदो के लिए रक्तदान किया। कांगेसियों ने कैंडल जला दो मिनट का मौन रखकर होने वाली हृदय विदारक घटना पर दुख व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि घटना में किसी ने अपना पुत्र किसी ने पति खोया लेकिन घटना का पर्दाफाश नहीं हो सका। कहा कि भाजपा सरकार आतंकी घटनाओं पर भी गंभीरता नहीं दिखाई। यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले की बरसी पर श्रद्धांजलि दी शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि पुलवामा हो या पहलगाम देश के जवान मरें या जनता लेकिन मौजूदा सरकार को सरकारें बना...