आगरा, अप्रैल 23 -- पहलगाम की बेसरन घाटी में हुए आतंकी हमले को एक साल पूरा होने पर आगरा कैंट स्टेशन से अटल चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। आगरा कैंट स्टेशन पर दो मिनट का मौन धारण कर आतंकी हमले में मारे लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। अटल चौक सेवा समिति, प्रीपेड ऑटो-टैक्सी यूनियन, भाजपा कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में कुली मोमबत्ती लेकर शामिल हुए। पार्षद राकेश कनौजिया, अनिल शर्मा महामंत्री प्रीपेड ड्राइवर यूनियन, डीपी राठौर, मोहम्मद यूनिस, जहीर अब्बास, फिरोज, शंकर, रफीक, पवन तोमर, राजवीर सिंह जादौन, राजेश खन्ना, अखिलेश दुबे आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर बखरी में कैंडल मार्च, शहीदों को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- आतंकी हमले में शहीदों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि...