पहलगाम हमले की बरसी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पहलगाम में हुए कायराना हमले की पहली बरसी पर गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (गोजए) के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें पत्रकारों ने पुष्पांजलि अर्पित की और कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया। इस दौरान पहलगाम हमले में शहीद 26 निर्दोष नागरिकों और ऑपरेशन सिंदूर में बलिदान देने वाले 10 भारतीय सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कहा कि यह हमला पूरे देश को झकझोर देने वाला था। ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए उसकी सैन्य शक्ति को झुका दिया था। कार्यक्रम में वहाब खान, मृत्युंजय नवल, उमेश मिश्रा, राधेश्याम प्रजापति, अजय गुप्ता, अरकान आलम, सूरज शर्मा समेत कई पत्रकार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पहलगाम पैकेज:: प्रमुख नेताओं के कोट्स सभी ने एकजुट होक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.