पहलगाम साहसिक प्रशिक्षण शिविर से लौटे एनसीसी कैडेट्स
जमशेदपुर, जून 9 -- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 17 से 26 मई तक आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के विशेष साहसिक प्रशिक्षण शिविर से लौटे करीम सिटी कॉलेज के चार एनसीसी कैडेट्स का सोमवार को कॉलेज में स्वागत एवं सम्मान किया गया। शिविर में देशभर के 50 कैडेट्स ने भाग लिया, जहां ट्रेकिंग, कृत्रिम एवं प्राकृतिक शैलारोहण, नदी पार प्रशिक्षण, सर्वाइवल कैंप, बाधा प्रशिक्षण तथा बेटाब वैली भ्रमण जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। करीम सिटी कॉलेज की नूपुर महतो, ज्योति कुमारी, मनदीप सिंह और अभिज्ञान कुमार के अलावा एलबीएसएम कॉलेज के शिव शंकर देवगन ने इसमें भाग लिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज, परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएन त्रिपाठी एवं एनसीसी अधिकारी डॉ. (मेजर) फखरुद्दीन अहमद ने कैडेट्स को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.