नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- बीते वर्ष अप्रैल महीने में ही जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसने पूरे देश को दहला दिया था। पहलगाम की पुलिस ने इस पूरे इलाके में सुरक्षा को सख्त करने के लिए अब कार्ड की जगह क्यूआर कोड का रास्ता निकालाय है। यहां पहाड़ी इलाकों में काम करने वाले लोगों, टैक्सी ड्राइवर, पोनी हैंडलर और घुमंतू लोगों को भी एक क्यूआर कोड दिया जा रहा है। इसे आईकार्ड की तरह लटकाना होगा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही व्यक्ति की सारी डीटेल आप मोबाइल में देख सकते हैं। इसे गूगल लेंस से भी स्कैन किया जा सकता है।क्या-क्या डीटेल पता चलेंगी इस क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद व्यक्ति का नाम, पता, फोन नंबर, आधार कार्ड का नंब, पिन कोड और उसका प्रोफेशन सब पता चल जाएगा। बता दें कि पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला करके 26 लोगों की जान ले ली...