श्रीनगर, जुलाई 22 -- Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने एक हेड कांस्टेबल की हत्या की। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने अनंतनाग में लाल चौक के पास हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी पर करीब से अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा, "घायल पुलिसकर्मी को तुरंत इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अनंतनाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।" इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत और व्यापक कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए भीषण नरसंहार के बाद कश्मीर घाटी में यह पहला आतंकी ...