मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के आमगोला ब्रह्माकुमारी रोड के कृष्णलाल लेन नंबर तीन निवासी रिटायर्ड बैंककर्मी महेश गामी (66) और उनकी पत्नी रेणु गामी (62) को साइबर शातिरों ने 13 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। उनसे 67 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। उन्हें 26 मार्च से सात अप्रैल तक लगातार कॉलिंग पर रखा गया था। आरटीजीएस के माध्यम से जयपुर और पटना स्थित बैंक के दो खाते में रुपये मंगाए। पीड़ित बैंककर्मी के आवेदन पर शुक्रवार को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।एफआईआर में महेश गामी ने बताया है कि साइबर शातिरों ने उनसे कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान से पांच करोड़ की फंडिंग हुई थी। फंडिंग का 10 प्रतिशत (50 लाख रुपये) आपको मिले हैं। कॉल करने वाले खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। झांसा दिया गया थ...