लखीसराय, मई 4 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर और सुचारू बनाने के उद्देश्य से अस्पताल प्रबंधन ने एक महत्वपूर्ण और सख्त निर्णय लिया है। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी प्रक्रिया को पारदर्शी व सख्त बनाने का प्रयास किया गया है। जिससे अस्पताल में कार्य व्यवस्था प्रभावित न हो और मरीज को समय पर बेहतर इलाज मिल सके। जानकारी के अनुसार आपातकालीन स्थिति या एक-दो दिन की छोटी छुट्टी को छोड़कर लंबी अवधि की छुट्टियों के आवेदन अब तत्काल स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। यदि किसी स्वास्थ्य कर्मी को दो दिन से अधिक की छुट्टी चाहिए, तो उन्हें कम से कम एक सप्ताह पहले प्रबंधन को इसकी सूचना देनी होगी। इससे अस्पताल प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था बनाने में सुविधा होगी।

छुट्टी के आवेदन की प्रक्रिया इसके अलावा छुट्टी के आ...