नई दिल्ली, अगस्त 27 -- दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज ने डूसू चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और छात्रहितैषी बनाने के लिए ऑनलाइन नामांकन समेत कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार अत्री के अनुसार, कॉलेज ने डूसू चुनाव के लिए पहली बार ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू की है। इसका उद्देश्य नामांकन प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के साथ उम्मीदवारों पर किसी भी तरह के दबाव, धमकी या अनुचित प्रभाव की आशंका को कम करना है। ऐसा करने वाला यह डीयू का पहला कॉलेज है। यह भी पढ़ें- युवाओं को दी मतदाता पंजीकरण व निर्वाचन की जानकारीपंजीकरण प्रक्रिया प्राचार्य ने बताया कि डिजिटल माध्यम से छात्र सुरक्षित और सुगम तरीके से अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके साथ ही संभावित उम्मीदवारों को चुनावी नियमों की जानकारी देन...