पूर्णिया, मार्च 18 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के पहरिया के समीप सोमवार को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसपर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए बायसी पीएचसी लाया गया। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया रेफर कर दिया। घायलों की पहचान पहरिया निवासी 25 वर्षीय मशरूम पिता हमीर एवं दानिश पिता हाफिज के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। फिलहाल दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.