गया, मार्च 11 -- परैया थाना क्षेत्र के पहरा पंचायत स्थित पहरा बाली के पास अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी कर दो ट्रैक्टर जब्त किए। थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई राम बाबू पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर थाने लाया है। वाहन नंबर के आधार पर मालिकों की पहचान की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि संबंधित वाहन मालिकों तक पहुंचकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...