वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी। पहड़िया मंडी में निकास द्वार गेट नंबर-2 के पास शुक्रवार तड़के गौरा ऊपरवार (चौबेपुर) निवासी 45 वर्षीय मजदूर श्यामजी यादव अचानक गिरा और उसकी मौत हो गई। हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। श्यामजी रोज की तरह सुबह करीब 4 बजे मंडी पहुंचा था। आढ़त के पास दुकान पर चाय पीने के बाद जैसे ही बढ़ा, अचानक गिरकर अचेत हो गया। आढ़ती और मजदूरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। परिवार में पत्नी, सात बेटियां और एक बेटा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...