देवरिया, फरवरी 26 -- देवरिया, निज संवाददाता भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। वहीं आयोग ने जिन मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र पर लगी फोटो पुरानी व अस्पष्ट हो गई है उसे बदलकर दूसरी नई फोटो बीएलओ को फॉर्म-8 के माध्यम से दे सकते हैं। आयोग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तिथि को संशोधित करते हुए 6 मार्च तक दावे व आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया है। वहीं जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रही है ऐसे व्यक्ति मतदाता बनने के लिए वे निर्धारित प्रारूप 6 के साथ आयोग द्वारा निर्धारित घोषणा पत्र के साथ निर्वाचक नामावली सम्मिलित करने का मौका है। वहीं आयोग ने जिन मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र पर पुरानी फोटो या अस्पष्ट फोटो हो गई है ऐसे मतदाता भी उसके स्थान पर अद्यतन अपनी रंगी...