पहचान छिपाकर हरिद्वार में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म
हरिद्वार, अप्रैल 14 -- ज्वालापुर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक दो साल पहले छात्रा की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से मोनू शेख उर्फ समीर से हुई थी। आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे दोस्ती कर उसे अपने प्रभाव में ले लिया। इसके बाद वह कई बार छात्रा को घर और स्कूल से अपनी कार में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाता रहा। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर जटवाड़ा नहर पटरी क्षेत्र में कार के भीतर ही छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय पहले युवक की वास्तविक पहचान का पता चला, जिस पर विरोध जताने पर उसने कथित तौर पर कहा कि यदि वह सच बताता तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.