लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने और शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि कुकरा निवासी एक विशेष समुदाय के युवक ने अपना नाम राहुल राजपूत बताकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि 17 मार्च को आरोपी उसे अपने घर कुकरा ले गया, जहां उसकी असली पहचान सामने आई। विरोध करने पर आरोपी व उसके परिजनों ने मारपीट कर उसे कमरे में बंधक बना लिया। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर युवती से बनाये संबंध इस दौरान लगातार शोषण किए जाने का आरोप है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पास मौजूद सोने चांदी के जेवर और करीब 10 हजार रु...