आजमगढ़, अप्रैल 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को ट्रेन से दो युवतियों के साथ तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा था। पकड़े गए युवक पहचान छिपाकर युवतियों को लेकर दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने बरामद युवतियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया। युवकों से पूछताछ की जा रही है। दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस को संदिग्ध युवकों और युवतियों के बारे में पुलिस को सूचना दी थी। बताया कि दो युवतियों को लेकर तीन लोग दिल्ली जा रहे हैं। सूचना मिलने पर सिधारी थानाध्यक्ष राकेश सिंह के साथ ही जीआरी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेन से दोनों युवतियों और तीनों युवकों को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- नशाखुरानी गिरोह से बचाव को जंक्शन पर निकली रैली पकड़े गए युवक और युवतियां अलग-अल...