फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- नूंह, सरसमल। साइबर ठगी के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी प्रोफाइल और नकली सिम से लोगों को ठगते थे। अलग-अलग राज्यों के लोगों को निशाना बनाकर ठगी की वारदात करते थे। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जिले में साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए कैफ, वकील और मुबीन को अलग-अलग स्थानों से काबू किया गया। एक आरोपी को उजीना क्षेत्र से जबकि अन्य दो को अलग जगहों से पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छुपाने के लिए फर्जी मोबाइल नंबर और सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे। ये लोग सोशल मीडिया पर सस्ते फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान बेचने के नाम पर विज्ञापन डालते थे। लोगों को कम कीमत का लालच देकर उनसे पैसे ऑनलाइन मंगवाए जाते थे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.