गंगापार, अप्रैल 29 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रकृति की गोद में बसा ''पुराना सागर'' तालाब अनदेखी के कारण पहचान खो रहा है। कभी विशाल जल और मनोहारी छटा से पर्यटकों को लुभाने वाला तालाब अब गर्मी में ''खेल का मैदान'' बनने की ओर है। यूं कहें कि मई माह में ही पानी की जगह धूल उड़ती नजर आएगी।
तालाब का ऐतिहासिक महत्व राजस्व अभिलेखों में भले ही मांडा खास दर्ज है, लेकिन भारतगंज कस्बे की घनी आबादी की जीवनरेखा है। तालाब के उत्तरी छोर पर प्राचीन मंदिर और भव्य स्नान घाट इसके ऐतिहासिक महत्व को दर्शाते हैं, जिन्हें दशकों पहले कस्बे के सेठों ने बनवाया था। वहीं, पश्चिमी छोर पर नगर पंचायत द्वारा बनवाई गई आकर्षक रेलिंग व इंटरलॉकिंग सड़क इसे पर्यटन स्थल का रूप देती है। लेकिन विडंबना यह है कि ऊपरी चमक-धमक के बीच तालाब का मूल अस्तित्व (जल भंडारण क्षमता) लगात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.