नई दिल्ली, जून 26 -- साल 2026 की पहली छमाही में वैश्विक स्तर पर काफी उथल-पुथल वाला माहौल रहा। पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार प्रभावित हुए हैं। इसका असर भारत के आईपीओ मार्केट पर भी पड़ा है। आईपीओ मार्केट में ज्यादातर कंपनियां लिस्टिंग के बाद से ही संघर्ष कर रही हैं। इनमें से भी कुछ कंपनियां बेहतरीन वेल्थ क्रिएटर (संपत्ति बनाने वाली) बनकर उभरी हैं।किस कंपनी ने बनाई कितनी दौलत? CMR ग्रीन टेक्नोलॉजीज ने शेयरधारकों के लिए सबसे ज्यादा संपत्ति बनाई है जबकि मेरिट्रोनिक्स ने इस साल के IPOs में सबसे अच्छा रिटर्न दिया है। CMR ग्रीन टेक्नोलॉजीज की बात करें तो करीब Rs.630 करोड़ का आईपीओ था। यह IPO 3 से 5 जून 2026 तक खुला था और 10 जून को BSE और NSE पर लिस्ट हुआ था। यह आईपीओ कारोबार के पहले दिन अपने इश्यू प्राइस 192 रुप...