नई दिल्ली, जुलाई 8 -- Kalyan Jewellers stock price: बाजार में बिकवाली के बीच बुधवार को कल्याण ज्वैलर्स इंडिया के शेयर को खरीदने की लूट सी मच गई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यह शेयर 8 पर्सेंट से ज्यादा बढ़कर 386.30 रुपये तक पहुंच गया। शेयर को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज सिटी (Citigroup) भी बुलिश है।क्या कहा ब्रोकरेज ने? ग्लोबल ब्रोकरेज सिटी ने कल्याण ज्वैलर्स इंडिया पर अपना भरोसा दोहराते हुए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी और शेयर का टारगेट प्राइस 750 रुपये तय किया। यह मौजूदा स्तर से करीब 110% से ज्यादा की संभावित बढ़त को दिखाता है। ब्रोकरेज ने कहा कि जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू साल-दर-साल 38 प्रतिशत बढ़ा। हालांकि, यह ब्रोकरेज के अनुमान से कम था। भारत में भी रेवेन्यू में 38 प्रतिशत की बढ़त हुई, जिसमें सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) 28 प्र...