नई दिल्ली, जुलाई 29 -- सावन का मौसम घूमने-फिरने और त्योहारों का मजा तो बढ़ा देता है, लेकिन मेकअप करने वालों की मुश्किल भी बढ़ा देता है। घर से निकलते समय मेकअप बिल्कुल सही लगता है, लेकिन थोड़ी ही देर में पसीना और उमस उसकी चमक फीकी कर देते हैं। कई बार चेहरा चिपचिपा दिखने लगता है और मेकअप जगह-जगह से हटने लगता है। ऐसे में कई लोग बार-बार चेहरा ठीक करने के लिए परेशान रहते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो चिंता की बात नहीं है। मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए महंगे सामान नहीं, बल्कि सही तरीका अपनाना जरूरी है। यहां बताए गए आसान टिप्स अपनाकर आप सावन में भी पूरे दिन फ्रेश और खूबसूरत लुक पा सकती हैं।मेकअप करने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ करें अगर चेहरे पर पहले से तेल, पसीना या धूल होगी, तो मेकअप ज्यादा देर नहीं टिकेगा। इसलिए सबसे पहले चेहरा धो...