देवघर, जून 11 -- मधुपुर प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के पसिया गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायल महिला सुलेखा देवी है। मारपीट में महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। महिला सुलेखा देवी ने गांव के ही सुबोध दास पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के सुबोध दास को भी चोटें आई हैं। दोनों घायलों का इलाज मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि सुलेखा देवी का पुत्र आदेश कुमार दास साइबर ठगी के एक मामले में आरोपी था। वह दो माह तक जेल में रहने के बाद दो दिन पहले ही जमानत पर छूटकर घर आया है। यह भी पढ़ें- मारपीट में दो दर्जन महिला पुरुष पर एफआईआर दर्ज सुलेखा देवी और परिजनों का आरोप है कि सुबोध दास ने ही पुलिस को सूचना देकर आदेश कुमार दास को गिरफ्तार कराया था। इसी रंजिश में गुरुवार ...