जौनपुर, फरवरी 25 -- जौनपुर, संवाददाता। विकास कार्यों के नाम पर धांधली करने, सरकारी धन के दुरुपयोग करने की शिकायतों को पंचायती राज विभाग ने गंभीरता से लिया है। जिले के 110 ग्राम पंचायतों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया था। जांच के आधार पर इसमें से दो प्रधानों के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए, जबकि आठ को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। जांच अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों के निस्तारण के लिए बकायदा अलग सेल भी बनाया गया है। सर्वाधिक शिकायतें शाहगंज ब्लाक से प्राप्त हुई हैं। पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हलफनामा के साथ जिले भर की कुल 110 ग्राम पंचायतों की शिकायत हुई थी। उसके बाद जांच टीम गठित की गई। जांच कमेटी की रिपोर्ट और गड़बड़ी की पुष्टि होने पर रामनगर ब्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.