ग्रेटर नोएडा, जनवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में एक जवान और उसकी पत्नी द्वारा 10 साल की बच्ची से बर्बरता करने का मामला सामने आया है। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सूरजपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात सूबेदार मेजर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 235वीं बटालियन में तैनात आरक्षी तारीक अनवर और उनकी पत्नी रिम्पा खातून उर्फ रिया खातून ने रिश्तेदार की 10 वर्षीय बच्ची को अपने आवास पर रखा। बच्ची से घरेलू कार्य कराए जाते थे और बच्चों की देखभाल भी कराई जाती। छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। यह भी पढ़ें- 'मेरा बेटा मदद मांग चिल्ला रहा था, लोग वीडियो.'; इंजीनियर के पिता का छलका दर्द मासूम वेंटिलेटर पर : बच्ची अब वेंटिलेटर पर भर्ती है। मेड...