खगडि़या, मार्च 11 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि बरौनी-कटिहार रेलखंड के पसराहा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ट्रेन में चढ़ते समय उच्चकों के एक महिला के गले से मंगलसूत्र की छिनतई कर ली। वही अगले स्टेशन नारायणपुर में ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। पीड़िता भागलपुर जिले के नवगछिया थाना के मद्यतपुर गांव निवासी सतीश सिंह की पत्नी मुन्नी देवी बतायी जा रही है। उचक्का का पीछा करते हुए नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर उतरी। जब तक उसको पकड़ पाती वह फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि मंगल सूत्र में सोने के एक जिउतिया समेत तीन लॉकेट था। जिसकी कीमत डेढ़ लाख बताया। इधर ाहेशखूंट रेल थानाध्यक्ष राम नरेश कुमार ने बताया कि छिनतई की किसी घटना की सूचना उन्हें नहीं मिली है। आवेदन प्राप्त होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.