खगडि़या, फरवरी 13 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि कटिहार-बरौनी रेल खंड के पसराहा स्टेशन पर गुरुवार की शाम ट्रेन से गिरकर एक बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान जिले के मड़ैया थाना के बलहा गांव निवासी जयजय राम चौधरी की बेटी छोटी कुमारी के रूप में हुई है। वह मड़ैया के इंडियन पब्लिक स्कूल में शिक्षिका थी। बताया गया कि उसकी बहन पम्मी कुमारी लखनऊ में रहती है। गुरुवार को अपनी बहन को बरौनी रेलवे स्टेशन में लखनऊ वाली ट्रेन पर चढ़ाकर वापस अपने घर आ रही थी। भूलवश वह कटरा-कामख्या डाउन एक्सप्रेस में सवार हो गई। दुर्भाग्यवश पसराहा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान वह दुर्घटना ग्रस्त हो गई। गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका के मोबाइल पर आए कॉल से बात होने पर इसकी सूचना परिजनों को दी गई। इधर महेशखूंट जीआरपी थानाध्यक्ष रामनर...