पसगवां में सरेराह लूट, एक बदमाश को दबोचा
लखीमपुरखीरी, मई 9 -- पसगवां कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम बाइक सवार दंपति से दो युवकों ने सरेराह रोककर लूट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि पीड़ित सहित ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। वहीं दूसरा युवक भागने में सफल रहा। घटना की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं सूचना पर डायल 112 सहित प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह दल बाल के साथ मौके पर पहुंच गए। गांव जमुका निवासी अंकित अपनी पत्नी अंकिता व दो छोटे बच्चों के साथ बरवर से एक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से वापस गांव जा रहा था। यह भी पढ़ें- बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपति से लूटे लाखों के जेवर मकसूदपुर - महमूदपुर मार्ग पर भोगीपुर मनी गांव के आगे पहुंचते ही दो युवकों ने बाइक को रोककर गाली-गलौज शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.