लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- बाल विकास विभाग के अंतर्गत पसगवां ब्लॉक की 77 चयनित सहायिकाओं को शनिवार को ब्लॉक सभागार मोहम्मदी में आयोजित एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई मौजूद रहे। संचालन सीडीपीओ प्रभारी पसगवां सुभाष सिंह ने किया है। मुख्य अतिथि विधायक ने सभी नव-नियुक्त सहायिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचती हैं। उन्होंने सहायिकाओं से अपेक्षा जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करेंगी, जिससे महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। यह भी पढ़ें- 14 आंगनबाड़ी सहायिका...