नोएडा, जुलाई 24 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफवी के सामान्य पसंदीदा नंबर बुक करने का वाहन मालिकों के पास में मौका है। सीरीज के लगभग 7500 नंबर शेष हैं, इनमें मनचाहा सामान्य पसंदीदा नंबर वाहन मालिक बुक कर सकते हैं। परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नंबर बुक करने की सुविधा मौजूद है। दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। ----- यह भी पढ़ें- नई सीरीज के दो हजार नंबर बुक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...