बदायूं, अप्रैल 27 -- उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे सिर्फ एक सड़क प्रोजेक्ट नहीं है बल्कि यह पश्चिम से पूर्व तक सैकड़ों गांवों में आर्थिक बदलाव की नई कहानी लिखने जा रहा है। मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला यह एक्सप्रेस-वे 12 जिलों और करीब 500 से ज्यादा गांवों को जोड़ते हुये उन इलाकों तक विकास की रफ्तार पहुंचाएगा, जिन्हें लंबे समय से पिछड़ा क्षेत्र माना जाता रहा है। बदायूं से प्रयागराज तक एक्सप्रेस-वे अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा बनाकर तैयार किया है। गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़े ज्यादातर गांवों की अर्थव्यवस्था खेती पर निर्भर है। किसानों की सबसे बड़ी समस्या हमेशा से यह रही है कि उनकी फसलें बड़े बाजारों तक समय पर नहीं पहुंच पातीं। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे क्...