चाईबासा, अप्रैल 29 -- गुवा । पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र के घने जंगलों में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में कोबरा 209 बटालियन के जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया। घटनास्थल से शव के साथ हथियार और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल मारे गए नक्सली की पहचान की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता मिसिर बेसरा का दस्ता रुटुगुटू, बोरोई और तूनबेड़ा के आसपास सक्रिय है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर दो दिनों से सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रखा था। यह भी पढ़ें- रूटागुटू के जंगलों में मुठभेड़, गोलियों की गूंज से दहला कोल्हान बुधवार को सर्च अभियान के दौरान जंगल में छिपे माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.