मुरादाबाद, अगस्त 11 -- मुरादाबाद निवासी एकांश गुप्ता पश्चिम यूपी राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। पीलीभीत शाहजहांपुर के एमएलसी सुधीर गुप्ता इस एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। प्रदेश में दो यूनियन राइस मिलर्स की हैं पहले सभी एक ही यूनियन का हिस्सा रहे हैं। एकांश ने बताया कि वह संगठन को आगे ले जाने का काम करेंगे। पुवायां में अध्यक्ष के आवास पर 400 मिल स्वामियों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...