शामली, दिसम्बर 16 -- भारतीय किसान यूनियन प्रधान के पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन देकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना करने की मांग की है। मंगलवार को दिए ज्ञापन में उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बडा प्रदेश है। जिसकी आबादी 25 करोड से अधिक है। लेकिन इतने बडे प्रदेश के लिए केवल एक उच्च न्यायालय इलाहबाद व उसकी एक मात्र खंडपीट लखनऊ में कार्यरत है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 22 जिलों के नागरिकों को न्यायानय प्राप्ति के लिए इलाहबाद तक 500 से 700 किलोमीटर तक की यात्रा करनी पडती है। कुछ जिले के लोगो को तो लखनऊ होकर जाना पडता है। जिससे समय, धन, श्रम की भारी हानि होती है। उन्होने कहा कि उपलब्ध आंकडों के अनुसार इलाहबाद उच्च न्यायालय में लंबित मामलों में से 50 प्रतिशत से अधिक मामले पश्चिमी उत्तर प्रदेश से संबंधित है। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.