नई दिल्ली, जुलाई 17 -- पश्चिम में ईरान और अमेरिका के बीच भीषण जंग गहरा गई है। इसी बीच, भारतीय वायु सेना (IAF) ने चार राफेल लड़ाकू विमान, दो C-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और 120 से ज़्यादा वायु सैनिकों को पश्चिम में तैनात कर दिया है लेकिन अच्छी बात यह है कि इस तैनाती का नाता किसी युद्ध में शामिल होने से नहीं, बल्कि युद्धाभ्यास करने से है। दरअसल, IAF 'एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2026' में हिस्सा लेने के लिए चार राफेल, दो C-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और 120 से ज़्यादा एयर वॉरियर्स के साथ ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुँच गई है। यह तैनाती भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ती रक्षा साझेदारी में एक और अहम पड़ाव है। कैनबरा में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया X पर भारतीय वायु सेना के इस आगमन की जानकारी दी है और बताया है कि यह दल अगले तीन हफ़्त...