पश्चिम में आंधी तो बुंदेलखंड देश में सबसे ज्यादा तपा
लखनऊ, जून 15 -- लखनऊ मुख्य संवाददाता सूबे में सोमवार को ज्यादातर जिलों में हल्की तपिश रही लेकिन वेस्ट में दोपहर बाद आंधी से मौसम फिर बदल गया। वहीं बुंदेलखंड का बांदा जिला 43.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ न केवल उत्तर प्रदेश में, बल्कि पूरे देश में सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है। बांदा का यह तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। मौसम मुख्यालय ने मंगलवार को वेस्ट के आधा दर्जन शहरों में आंधी का अलर्ट जारी किया है।
अधिकतम तापमान सोमवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा था। बुंदेलखंड के ही दो अन्य प्रमुख शहरों झांसी और हमीरपुर में पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं वाराणसी (बीएचयू) में 41.2 डिग्री, उरई में 40.8 डिग्री, और वाराणसी एयरपोर्ट तथा बहराइच दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.