धनबाद, मई 21 -- पश्चिम बंगाल के विशनपुर थाना क्षेत्र से भागे दो नाबालिग युगल को बंगाल पुलिस ने जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जीतपुर में छापेमारी कर बुधवार को बरामद किया है। दोनों एक सप्ताह से किराए के मकान में छिपे थे। बताया जाता है कि विशनपुर के नाबालिग युगल कुछ दिन पहले घर से फरार हो गए थे। परिजनों की शिकायत पर विशनपुर पुलिस ने केस दर्ज किया था। जांच में लड़के का मोबाइल लोकेशन धनबाद जिले के जीतपुर में मिला। इसके बाद विशनपुर पुलिस बुधवार को जीतपुर पहुंची। जोड़ापोखर पुलिस के सहयोग से किराए के मकान में छापेमारी कर दोनों को बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- रांची से लापता दो नाबालिग कच्ची-पक्की व मनियारी से बरामद जोड़ापोखर थाना में बंगाल पुलिस ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ की। कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस दोनों को अपने साथ विशनपुर ले गई। जोड़ापोखर थान...