लखनऊ, जून 21 -- आशियाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गैंगस्टर सुधेन्दु सरकार को गिरफ्तार कर लिया। उसने जमीनों की खरीद फरोख्त के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी कर आर्थिक लाभ लिया। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह के मुताबिक सुधेन्दु सरकार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हुगली जनपद के चीनसुरा रामा कृष्ण पल्ली का रहने वाला है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी। लोकेशन के आधार पर 15 जून को पुलिस टीम पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई थी। वहां चीनसुरा थाने की पुलिस टीम की मदद से आरोपी को 17 जून को गिरफ्तार किया गया। ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस टीम लेकर वापस लौटी। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक सुधेन्दु और उसके गिरोह के लोग जमीनों की खरीद फरोख्त के नाम पर ठगी करते थे। आशियाना थाने में आरोपी के खिला...