बुलंदशहर, मई 5 -- पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा की जीत के बाद गुलावठी स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और जनता के बीच मिठाई बांटकर जश्न मनाया। बंगाल में पीएम मोदी के खाने के बाद ट्रेंड में चल रही झलमुरी को भी कार्यकर्ताओं ने खाया। इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि रामकुमार कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा ने इतिहास रचते हुए विपक्षी दलों का सुपड़ा साफ कर दिया है। जातिवाद, गुंडाराज को तोड़कर जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवाद और विकासवाद पर वोट दिया है। यह भी पढ़ें- तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर बांटी मिठाइयां यह भी पढ़ें- जीत पर भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.