हापुड़, मई 4 -- देश के चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में सोमवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना संपन्न हुई, इसमें पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा ने विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर प्रचंड जीत हासिल की। इसपर भाजपाईयों ने प्रीत बिहार स्थित जिला कार्यालय पर जमकर खुशी मनाई। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी, साथ ही आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि भाजपा का देश के सभी राज्यों में जनाधार बढ़ता जा रहा है, देश के लोग भाजपा के विकास मॉडल को पंसद कर रहे है। यहीं कारण है कि पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी के 15 सालों का शासन खत्म हो गया है। क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में प्रचंड जीत हासिल की है, यह जीत कार्यकर्ताओं के विश्वास ...