खड़गपुर, अप्रैल 16 -- West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार चरम पर है। सभी राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ प्रचार कर रही हैं। यहां पर सीधी लड़ाई बीजेपी और टीएमसी के बीच है। कांग्रेस और लेफ्ट भी खेला करने को तैयार है। इस चुनाव में एक बात तो साफ है कि अगर टीएमसी चुनाव जीतती है तो ममता बनर्जी ही सीएम बनेंगी। अब सवाल ये है कि अगर बीजेपी जीतती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और खड़गपुर सदर से विधानसभा उम्मीदवार दिलीप घोष ने दिया है। 2026 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री पद को लेकर साफ कहा कि यह फैसला पार्टी और विधायकों के हाथ में है, उनके हाथ में नहीं है। एक टीवी चैनल से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि मैं चुनाव लड़ता हूं, लेकिन किसी भी दौड़ में टिकता नहीं हूं। पिछली बार जब...