भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। राज्यसभा सांसद एवं बार काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में विधि-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। लोग असुरक्षित महसूस करते हैं। एसआईआर के कार्यों में लगे न्यायिक पदाधिकारियों को सरकार की मदद से टीएमसी के गुंडे घंटों बंधक बनाकर रखा था। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाईकोर्ट के न्यायाधीश के फोन का भी एसपी ने संज्ञान नहीं लिया। सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद पुलिस हरकत में आई। उन्होंने कहा कि असुरक्षित महसूस कर रहे बंगाल के लोग ममता सरकार को उखाड़ फेंकने और बीजेपी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि जन विश्वास अधिनियम अभी आया है। इससे किसानों, मजदूर...