नई दिल्ली, जनवरी 24 -- पश्चिम बंगाल में लोगों में बदलाव का विश्वास जगाने में जुटी भाजपा ----------------- -पार्टी के देश भर के प्रमुख रणनीतिकार डेढ़ महीने से हर बूथ पर कर रहे हैं काम -तीन मुस्लिम नेताओं के सामाजिक समीकरणों से भाजपा को लाभ मिलने की उम्मीद --------------- नईदिल्ली, विशेष संवाददाता पश्चिम बंगाल में भाजपा बेहद महत्वाकांक्षी, लेकिन सबसे कठिन माने जाने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए सबसे अहम राज्य की जनता में बदलाव का विश्वास जगाने में जुटी है। भाजपा ने पूरे राज्य में इसलिए बीते डेढ़ महीने से देश भर के प्रमुख नेताओं को जमीनी जिम्मेदारी सौंपी हुई है। इसके अलावा पार्टी की नजरें राज्य के सामाजिक ध्रुवीकरण पर हैं,जिसमें मुस्लिम नेताओं की प्रभावी मौजूदगी से ममता बनर्जी को खासा नुकसान हो सकता है। भाजपा ने पिछले 2021 के विधानसभ...