पटना, मार्च 9 -- लघु जल संसाधन मंत्री एवं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने पश्चिम बंगाल में मुख्य चुनाव आयुक्त को काले झंडे दिखाए जाने और हाल के दिनों में संवैधानिक पदों के प्रति हो रहे अपमानजनक व्यवहार पर गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। डॉ सुमन ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कोलकाता में विरोध और काले झंडे दिखाना किसी व्यक्ति नहीं बल्कि देश की एक महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था का अपमान है। राज्य सरकार के संरक्षण में इस प्रकार का माहौल बनना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और खतरनाक संकेत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राजनीति अब खुले तौर पर तुष्टीकरण और घुसपैठियों को संरक्षण देने तक सीमित हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.