नई दिल्ली, मई 21 -- Top News Today: पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य कर दिया है। पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा निदेशालय ने राज्य भर के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा के दौरान 'वंदे मातरम' को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दिया है। इस फैसले पर एआईयूपी चेयरमैन हुमायूं कबीर ने तीखा पलटवार किया। कबीर ने कहा कि मदरसों में वंदे मातरम नहीं गाया जाएगा। मदरसों के मामलों में इस तरह का आदेश देने का सरकार को कोई अधिकार नहीं है। दूसरी ओर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने गुरुवार (21 मई) को अपने 11 दिन पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए दो कांग्रेस विधायकों समेत कुल 23 सदस्यों को शामिल किया। लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में...