दिल्ली, जून 8 -- पश्चिम बंगाल में बीते महीने सत्ता संभालने वाली बीजेपी सरकार ने 'वंदे मातरम' का गायन अनिवार्य करने के बाद अब राज्य के तमाम मदरसों के सर्वेक्षण का आदेश दिया है.सर्वेक्षण रिपोर्ट पांच जुलाई तक सौंपनी होगी.पहली बार राज्य की सत्ता संभालने के एक महीने के भीतर ही सरकार के इस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं.अल्पसंख्यक संगठनों और विपक्षी दलों का सवाल है कि क्या बंगाल सरकार भी पड़ोसी असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार की तर्ज पर अल्पसंख्यकों को निशाने पर लेने का प्रयास कर रही है.असम के मुख्यमंत्री पर लगातार विभिन्न फैसलों के जरिए अल्पसंख्यकों पर निशाना साधने के आरोप लगते रहे हैं.इससे पहले सरकार ने यहां तमाम मदरसों में "वंदे मातरम" का गायन अनिवार्य कर दिया था.बीजेपी पंद्रह साल तक सत्ता में रही ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर अल्पसंख्यकों के तुष्ट...