सोनभद्र, मई 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, आतिशबाजी और ढोल नगाडे़ के साथ खुशियां मनाई। यह भी पढ़ें- तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर नैनीताल में जश्नभाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर पटाका, ढोल नगाड़ा बजाते हुए मिष्ठान खिलाकर खुशियां मनाई। जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड जीत हासिल की है। इस महत्वपूर्ण चुनावी सफलता के बाद देश भर में जश्न का माहौल है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ...